फूट डाल राज कर रही प्रदेश सरकार . विजयकरण यादत

बांदा। अहिल्याबाई और कर्माबाई की जयन्ती पर शुक्रवार को सपा कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार फूटा डालो राज करो की नीति अपनाकर प्रदेश को वर्ग संघर्ष की ओर ले जा रही है। लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। किसान भुखमरी की कगार पर आत्महत्या करने का मजबूर है। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि गांधी जी के हत्यारे गोडसे की पूजा हो रही है। किसान ओलावृष्टि से बर्बाद हो गया है और सरकार खानापूर्ति कर रही है। अपराधमुक्त का नारा देकर फर्जी एन्काउन्टर किये जा रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मामलों में फंसाया जा रहा है। सपा चुप नहीं बैठेगी। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों और बेरोजगारों को सरकार की करतूत बतायेंगे। आने सरकार वाले 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनाने का काम किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने सरकार से मांग की है कि ओला पीड़ित किसानों को तत्काल सहायता राशि दिलाया जाये। पत्रकार वार्ता के दौरान बृजेन्द्र गौतम, अजय चौहार दादा, सैय्यद इमरान अली, अभिलाष, प्रियांशु गुप्ता, दिनेश यादव, अवध बिहारी, प्रदीप परिहार, श्याम बिहारी यादव, सनद कुमार दीपू, अशोक श्रीवास, आशीष श्रीवास्तव, मोहन साहू, अशोक सिंह गौर, आदि सपाई मौजूदरहे।