निर्भया के चारो दोषियों को फांसी होने पर महिलाओं में खुशी की लहर

गोण्डा। निर्भया कांड के चारों दोषियों को फंसी पर लटका देने की खबर मिलने के बाद महिलाओं में जबरदस्त खुशी का माहौल दिखा। करनैलगंज में संचालित आरजीसीएसएम स्किल्स एकेडमी आफ कम्प्यूटर लर्निग की प्रशिक्षु छात्राओं व महिला स्टाफ द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर न्याय पालिका, पुलिस प्रशासन व मीडिया कर्मियों सहित देश के राष्ट्रपति को सभी ने एक स्वर में धन्यवाद देते हुए कहा कि आज न्यायालय के इस फैसले ने महिला सशक्तीकरण को एक नयी दिशा दी है। इसलिए हमारी न्याय पालिका बधाई की पात्र है। एकेडमी के वरिष्ट प्रशिक्षक रमेश पांडेय ने कहा कि आज हमारी बहन बेटिया बेझिझक कहीं भी आ जा सकती है व अपनी नौकरी व पढ़ाई लिखाई कर सकती है। एकेडमी की महिला स्टाफ दामिनी मिश्रा व सहजादी ने कहा कि अगर न्याय प्रक्रिया और सरल हो जाय तो कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले दस बार सोंचेगा। एकेडमी की प्रशिक्षु मुस्कान शुक्ला, रिचा गौतम, रूबी वर्मा, चांदनी वर्मा, राहिला अंसारी, खुशी शुक्ला, नूरी अंसारी व तबस्सुम जंहा आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर बीपी पांडेय, गुफरान अंसारी, विश्नु शुक्ला, विकास वर्मा सहित नगर के मोहित पांडेय, सोनू पुरूवार, कन्हैया लाल वर्मा, अशोक सिंघानिया आदि ने खुशी जाहिर किया।