प्रियंका गांधी वाड्रा 14 दिसंबर को दिल्ली में होने जा रही भारत बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ मिशन 2022 पर भी चर्चा करेंगीलखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पटरी पर लाने का जोरदार प्रयास शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बेहद सक्रिय रहीं प्रियंका गांधी दो दिन के दौरे पर आज लखनऊ पहुंची हैं। शुक्रवार को उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा राष्ट्रीय छात्र संगठन की टीम के साथ बैठक कीपहले दिन शुक्रवार को कांग्रेस की स्ट्रेटेजिक कमेटी की बैठक खत्म होने के बाद कमेटी के सदस्य पूर्व राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने बताया कि दो मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बैठक की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की खराब हो चुकी कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई है। इस दौरान चर्चा हुई कि हैदराबाद में तो एक घटना हुई। उत्तर प्रदेश में तो रोज महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। कमेटी ने तय किया कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने जा रही भारत बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने आज ही भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के साथ अलग से बैठक की। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने बताया कि यूपी के सक्रिय और निष्क्रिय जिलों की रिपोर्ट मांगी है। सभी को सक्रिय करना है। संगठन प्रदेश के लिए अलग से कार्यक्रम बनाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले अपनी रिश्तेदार पूर्व मंत्री शीला कौल के आवास, गोखले मार्ग पहुंचीं। यहां कुछ देर रुकने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय कांग्रेस नेहरू भवन पहुंची और परिनिर्वाण दिवस बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर तस्वीर पर माल्यार्पण करने के साथ उनको नमन किया.
UP में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर अब आंदोलन करेगी कांग्रेसप्रियंका ने तय की दिशा